मकान की कच्ची छत अचानक भरभरा कर गिरने से नुकसान,किसान नेता ने की मुआवजे की मांग

मुजफ्फरनगर: चरथावल क्षेत्र ग्राम कुटेसरा में लगातार हो रही बरसात के कारण एक ग्रामीण के मकान की कच्ची छत अचानक भरभरा कर गिर गयी। परिवार के सदस्यों ने भागकर जान बचायी। मलबे में दबने से पीड़ित का हजारों रूपये का सामान नष्ट हो गया। भाकियू किसान योद्धा के राष्ट्रीय प्रभारी शाहबाज त्यागी ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।

चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा के मौहल्ला इब्राहीम पट्टी निवासी किसान रियाज का पुराना कडियों का मकान था। वह स्वजन के साथ इस मकान में रहता था। कई दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण गुरुवार को रियाज के मकान की छत भरभरा कर गिर गयी। परिवार के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचायी।छत के मलबे में दबने से मकान में रखा हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया।छत गिरने से पीड़ित के सिर पर छत का साया नही रहा। भाकियू किसान योद्धा के राष्ट्रीय प्रभारी शाहबाज त्यागी का इसकी सूचना अधिकारियों को देकर जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाये जाने की मांग की गयी है।लेखपाल रमेश चंद ने मौका मुआयना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *