एसएसपी को बहनों ने बाँधी राखी, मिला सुरक्षा का वचन और आशीर्वाद
मुज़फ्फरनगर,7 अगस्त।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मुजफ्फरनगर पुलिस कार्यालय में एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब विभिन्न स्कूलों की नन्हीं-मुन्नी छात्राओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा को राखी बाँधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

छात्राओं ने एसएसपी महोदय को तिलक लगाकर राखी बाँधी और उनके कुशल नेतृत्व की कामना की। इस अवसर पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने छात्राओं का आभार जताते हुए उन्हें बालिका सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया और हर परिस्थिति में पुलिस सहायता का भरोसा दिलाया।
एसएसपी वर्मा ने छात्राओं को उपहार भेंट करते हुए उन्हें मेहनत और लगन से पढ़ाई कर जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया।
इस अवसर पर स्कूलों के शिक्षकगण व स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

