Anuj Tyagi
एसएसपी ने किया बैराज और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
📍 मुज़फ्फरनगर, 07/08 अगस्त 2025 | अनुज त्यागी अपडेट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने देर रात्रि थाना रामराज क्षेत्र अंतर्गत मुज़फ्फरनगर-बिजनौर बैराज एवं आस-पास के बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके की वस्तुस्थिति का जायज़ा लेते हुए संभावित खतरे वाले स्थानों और प्रभावित गांवों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता बरतने व बाढ़ प्रभावित और संभावित क्षेत्रों में निरंतर गश्त करने, प्रभावी निगरानी बनाए रखने और राहत-बचाव कार्यों हेतु तत्पर रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही आपदा प्रबंधन, राजस्व, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने को भी कहा गया।
संजय वर्मा ने यह भी निर्देशित किया कि आमजन को किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाए, और लोगों को कंट्रोल रूम नंबर व थाना प्रभारी से निरंतर संपर्क में रहने के लिए प्रेरित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर, थानाध्यक्ष रामराज सुनील कसाना समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
#Muzaffarnagar #SSPInspection #BaarhUpdate #FloodRelief #Ramraj #BijnorBarrag #PoliceUpdate #DisasterManagement #AnujTyagiUpdate
#RajsattaPost #AnujTyagiUpdate


