भोकरहेड़ी में पंचायत: भाजपा नेता अमित राठी ने भोपा पुलिस पर लगाए फर्जी कार्रवाई के आरोप

मुज़फ्फरनगर, 7 अगस्त।
कस्बा भोकरहेड़ी स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित सर्वखाप एवं सर्व समाज पंचायत में भाजपा नेता अमित राठी ने हिस्सा लेते हुए भोपा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा निर्दोष युवकों पर अवैध शस्त्र आदि दिखाकर फर्जी कार्रवाई की गई है, जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पंचायत में सर्वसम्मति से इस मुद्दे पर विरोध जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी डॉ. रवि शंकर मिश्रा को सौंपा गया।

पंचायत में महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज, प्रदेश महासचिव लोकदल संजय राठी, जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के जिलाध्यक्ष अनुकूल चौधरी, राष्ट्रीय लोकदल किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज राठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बब्बू राठी, पूर्व प्रधान अनुज पहलवान, सहरावत खाप तालमेल कमेटी के जिलाध्यक्ष मास्टर बीरसिंह, शुकतीर्थ मंडल महामंत्री अश्वनी सहरावत, पूर्व प्रधान अप्पी, पूर्व प्रधान मदन, पूर्व प्रधान ज्ञानसिंह सैनी, राष्ट्रीय लोकदल किसान मोर्चा के जिला महासचिव बिन्नू राठी, अथाई रविन्द्र प्रधान, केपी सिंह, नरेंद्र प्रमुख, अनुज अहलावत, मनीष चौधरी, संजीव बाबा सहित बड़ी संख्या में सम्मानित कस्बावासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

पंचायत में वक्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और निर्दोष लोगों के साथ न्याय की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *