पॉश इलाके में नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, फार्मासिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष के घर छापा


📍 मेरठ | नौचंदी थाना क्षेत्र
✍🏻 अनुज त्यागी | अपडेट: राजसत्ता पोस्ट

मेरठ के पॉश इलाके शास्त्री नगर सेक्टर-11 में फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आज़ाद अली के घर पर पुलिस और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की नशीली और प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार, बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में अवैध रूप से नशीली दवाओं का स्टॉक घर के भीतर किया गया था। पुलिस और ड्रग्स विभाग ने मौके से कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

छापेमारी के दौरान देखा गया कि आधुनिक कॉलोनी में स्थित इस मकान में फार्मेसी की आड़ में भारी मात्रा में मादक पदार्थों का संग्रह किया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन दवाओं का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता था और इनकी सप्लाई अलग-अलग क्षेत्रों में की जाती थी।

ड्रग्स विभाग की टीम जब्त की गई दवाओं की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए माल की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

मामला नौचंदी थाना क्षेत्र का है और इस संबंध में जल्द ही पुलिस प्रेस वार्ता कर सकती है।

🔍 राजसत्ता पोस्ट | #राजसत्ता_पोस्ट #मेरठ_खबर #ड्रग्स_कार्रवाई #फार्मासिस्ट_अध्यक्ष #शास्त्रीनगर #MeerutNews #BreakingNews


#DrugsRaid
#MeerutNews
#IllegalPharmaStock
#ShastriNagar
#BreakingUpdate
#RajsattaPost
#PharmaScandal
#AzadAliRaid
#NarcoticsBust
#PoliceAction

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *