एसडीएम मोनालिसा जौहरी का अवैध खनन पर शिकंजा, ट्रैक्टर-ट्राली सीज

मुजफ्फरनगर,24 जुलाई। बुढ़ाना की एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने एक बार फिर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अवैध खनन पर सख्ती दिखाई है। एसडीएम को एक किसान ने फोन पर शिकायत कर बताया कि उसकी जमीन से खनन माफिया जबरन मिट्टी उठाकर अवैध खनन कर रहे हैं। शिकायत का तुरंत संज्ञान लेते हुए एसडीएम मोनालिसा जौहरी खुद मौके पर पहुंच गईं और छापा मार कार्रवाई की।

मौके पर एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को अवैध खनन करते पकड़ा गया, जिसे एसडीएम ने कब्जे में लेकर बुढ़ाना कोतवाली भेज दिया और ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया।

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बताया कि अवैध खनन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के तहत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है और जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

बता दें कि एसडीएम मोनालिसा जौहरी पहले भी निष्पक्ष और दबंग कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। उनकी सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *