दून वैली प्रांगण में भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक संपन्न

मुज़फ्फरनगर,23 जुलाई

दून वैली प्रांगण में आज भगवान आशुतोष (शिव) के रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, प्रबंधक अनुराग सिंघल, प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, आमंत्रित अतिथि एवं ब्रांच हेड परिवार सहित उपस्थित रहे।

ज्योतिष आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। तत्पश्चात भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने रुद्राभिषेक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आंतरिक शुद्धि का शक्तिशाली साधन है। भगवान शिव पर जल अर्पित कर सम्मान और आशीर्वाद प्राप्त करने की यह प्राचीन परंपरा आज भी सभी के जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाने का कार्य करती है।

स्कूल प्रबंधक अनुराग सिंघल ने भगवान शिव के विभिन्न रूपों की चर्चा करते हुए बताया कि शिव ने कपाली, पिंगल, भीम, विरुपाक्ष, विलोहित, शास्त्र, अजपाद, अहिर्बुध्न्य, शंभु, चंड और भव जैसे अनेक रूपों में प्राणियों की रचना की। रुद्र का अर्थ है सभी समस्याओं का नाश करना। उन्होंने सभी को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी पर भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहने की कामना की।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *