उत्तर प्रदेश में PCS अफसरों के तबादले

लखनऊ। राज्य सरकार ने मंगलवार को PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं।

  • PCS गौरव रंजन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) बहराइच को उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज बनाया गया है।
  • PCS अमित कुमार-II, अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) बहराइच की जिम्मेदारी दी गई है।
  • PCS महेन्द्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) औरैया को अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) लखनऊ बनाया गया है।
  • PCS अविनाश चन्द्र मोर्य, उप निदेशक, मण्डलीय परिषद लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) औरैया के पद पर भेजा गया है।
  • PCS नरेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी मुरादाबाद को उप निदेशक, मण्डलीय परिषद लखनऊ नियुक्त किया गया है।
  • PCS गरिमा स्वरूप, संयुक्त निदेशक, बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ को विशेष कार्याधिकारी, कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार सभी अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *