कांवड़ यात्रा-2025 को लेकर डीआईजी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, दिए सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2025 को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर डीआईजी सहारनपुर रेंज अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर, शामली समेत रेंज के तीनों जनपदों में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उनके साथ एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा और एसपी शामली राम सेवक गौतम भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान बहलना चौक, शाहपुर, तितावी व मुजफ्फरनगर-शामली बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग की तैयारियों का जायजा लिया गया। डीआईजी ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, चेतावनी बोर्ड, मार्ग की सफाई, गड्ढे व मरम्मत, लाइट, पेयजल, शौचालय, शिविर स्थलों, बेरिकेडिंग, मेडिकल कैंप, एंबुलेंस की व्यवस्था समेत सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस मित्रों के सहयोग, इंटेलिजेंस को सक्रिय रखने, उपद्रवियों से सख्ती से निपटने, शासन की गाइडलाइन के पालन और जनपदों के बीच समन्वय बनाकर यात्रा को सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया। इस दौरान एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह, सीओ फुगाना ऋषिका सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *