वैभव त्यागी भाजपा केशव मंडल के उपाध्यक्ष नियुक्त

मुज़फ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी संगठन में युवाओं को जिम्मेदारी देते हुए वैभव त्यागी को भाजपा सदर विधानसभा के केशव मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वैभव त्यागी की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

बताया गया कि वैभव त्यागी लंबे समय से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। संगठन ने उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद वैभव त्यागी ने जिला भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद दिया और कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और मंडल को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने वैभव त्यागी को उपाध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *