मुजफ्फरनगर बिग ब्रेकिंग
अनुज त्यागी, राजसत्ता पोस्ट
यूपी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने दिया त्यागी ब्राहमण समाज को तोहफा, नगरपालिका प्रांगण में लगेगी भगवान परशुराम की मूर्ति
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभा कपिलदेव अग्रवाल ने ब्राह्मण और त्यागी समाज को बड़ी सौगात दी है। अब नगर पालिका प्रांगण में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
नगर पालिका की बैठक में सभासद राजीव शर्मा ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के सुझाव पर यह प्रस्ताव पेश किया। नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप और 55 सभासदों ने एकमत होकर इस प्रस्ताव को पारित कर दिया।
इस निर्णय से खुश होकर ब्राह्मण और त्यागी समाज के लोग बड़ी संख्या में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे और उन्हें तिलक लगाकर, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा:
> “आज मेरे लिए बड़े हर्ष का विषय है कि त्यागी ब्राह्मण समाज ने हमेशा मुझे प्यार, सम्मान और आशीर्वाद दिया है। मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि सर्व समाज का स्नेह और विश्वास मुझे मिला है।”
ब्राह्मण और त्यागी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल हमारे परिवार का हिस्सा हैं और जहां भी जरूरत होगी, समाज उनके साथ खड़ा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण और त्यागी समाज न तो किसी का अपमान भूलता है और न ही किसी का अहसान, और मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने वह कर दिखाया है जो आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं किया।
इस फैसले के बाद समाज में हर्ष का माहौल है और लोग इसे अपने स्वाभिमान और सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं।
—

