रामपुर। नगर पालिका का शहर को सुंदर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। सोमवार को बूंदाबांदी के बीच ही नगर पालिका का बुलडोजर राधा टॉकीज के समीप की दुकानों पर गरजा। इन दुकानों को ध्वस्त कर मलवे के ढेर में तब्दील कर दिया।
मालगोदाम तिराहे से बिलासपुर रोड पर राधा सिनेमाहाल के समीप दुकानें भी अतिक्रमण करके बनाई गई थी। चीनी मिल के जीएम शैलेष कुमार ने इन दुकानों को हटवाने के लिए पत्र लिखा था। इसी पर नगर पालिका व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुकानें खाली करने को बोल दिया था।
इस पर दुकानदारों ने अपनी पक्की व कच्ची दुकानों से सामान निकालना शुरू कर दिया था। इन दुकानों के खाली होने पर सोमवार की सुबह पालिका का अमला बुलडोजर लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को मौके पर पहुंच गया। एक से दो घंटे के बीच ही करीब 50 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। अब पालिका कर्मी मौके से मलवा हटवाने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *