पुरकाजी बिजली घर पर दो दिन से चल रहे भाकियू के धरने पर अधिशासी अभियंता पहुंचे भाकियू ने ज्ञापन सौंपा
मुज़फ्फरनगर:पुरकाजी बिजली घर पर चेयरमैन पुरकाजी के नेतृत्व में भाकियू का आज लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी रहा सुबह से ही आज काफी तादात में लोग पहुंचते रहे शाम 4 बजे अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह की साथ SDO और JE भी पहुंचे थानाध्यक्ष पुरकाजी भी मौके पर मौजूद रहे चेयरमैन जहीर फारुकी और मोनू प्रधान ने जमकर खरी खोटी SDO और JE को सुनाई जहीर फारुकी ने कहा कल से अब तक 30 घंटे विद्युत आपूर्ति में मात्र एक घंटे का भी कट नहीं है रोजाना लगने वाले कट साजिश के तहत लग रहे हैं। एक्सन अभिषेक सिंह ने ज्ञापन लिया कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान किया और कुछ पर कार्यवाही शुरू कर दी है।।


