मुजफ्फरनगर। बुधवार को थाने की मेस में लगे विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से धमाके के साथ आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर किसी प्रकार काबू पाया गया। आग से मेस का में रखा सामान भी फूंक गया है।
बुधवार को समय तकरीबन 11 बजें दोपहर थाने की नवनिर्मित मेस में अचानक से विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
थाने में मौजूद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, और मेस में रखें हुए सामान को वहां से हटाया गया। लेकिन आग से कुछ सामान जल गया है। पुलिस ने किसी प्रकार आग पर बमुश्किल काबू पाया।

आग लगने से कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि कंप्रेशर में लगी आग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संभवत हाई वोल्टेज बिजली आने का कारण हो सकता है।
कुछ दिन पहले ही लगा था एसी
कुछ दिन पहले ही लगा था एसी
पुरकाजी थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने जर्जर मेस का नवनिर्माण कुछ समय पहले ही कराया है। जिसमें पुलिस कर्मियों के लिए खाना खाने के लिए मेज कुर्सी और विंडो एसी लगवाया था।
बुधवार को एसी का कंप्रेशर फट गया, जिससे मेस में आग लग गई। मेस में तकरीबन उसी समय बैठकर पुलिस कर्मी खाना खाते है, लेकिन बुधवार को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में ड्यूटी पर जाने के कारण कोई भी पुलिसकर्मी वहां मौजूद नहीं था।