शाहजहांपुर। लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में गोरखपुर से नैनीताल जा रहे कार सवार होटल व्यवसायी, उनकी बहन व दो वर्षीय बेटे की मृत्यु हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। कार में सात लोग सवार थे।

होंडा सिटी कार से नैनीताल जा रहे थे

गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के मुहल्ला मालवीय नगर निवासी डॉक्टर नीरज द्विवेदी स्वजन के साथ होंडा सिटी कार से नैनीताल घूमने जा रहे थे। रोजा क्षेत्र के जमुका गांव के पास हाईवे किनारे मौरंग उतार रहे ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। डॉक्टर नीरज की पत्नी श्वेता, साले शिवाय होटल के स्वामी शिवम पांडेय व उनके दो वर्षीय बेटे माधवन की मृत्यु हो गई। जबकि कार में सवार अंगद यादव, शिवम की पत्नी शालिनी पांडेय व सिद्धू द्विवेदी घायल हो गए। डा. नीरज बाल−बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *