आगरा। शहर में सामान्य से अधिकतम तापमान कम रहने से सोमवार को मौसम सुहाना बना रहा। न्यू आगरा क्षेत्र में हल्की वर्षा हुई, जबकि लोहामंडी व आसपास के क्षेत्रों में फुहारें पड़ीं। मौसम विभाग ने 28 मई से बादल उमड़ने व हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। एक जून को तूफान आ सकता है।

शहर में सोमवार सुबह धूप निकली, लेकिन 8:30 बजे के करीब बादल घिर आए और ठंडी हवा चलने लगी। इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर आंशिक बादल छाए रहने से शहरवासियों को गर्मी से राहत रही। दोपहर 3:30 बजे के करीब धूप निकली जरूर, लेकिन तापमान कम रहने से गर्मी का अहसास नहीं हुआ।

सामान्य से अधिकतम तापमान कम रहने से गर्मी से राहत

अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में सोमवार को 5.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। 28 को बादल उमड़ेंगे और हल्की वर्षा हो सकती है। 29 व 31 मई को आंशिक बादल रहेंगे। 30 मई को हल्की वर्षा और एक जून को वर्षा या तूफान आ सकता है। अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा, जिससे गर्मी से राहत रहेगी।
"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *