गाजियाबाद। गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर में निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव पैंगा में हिस्ट्रीशीटर भाई विक्रांत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को लेनदेन के विवाद में अंजाम दिया गया।
बताया गया कि आरोपी बड़े भाई निशांत ने पिस्टल से विक्रांत के सीने में गोली मारी। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

