अमित कुमार बने सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर

मुजफ्फरनगर, 13 मई 2025 – भारत स्काउट्स और गाइड्स, प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार, प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आदेश से आज दिनांक 13 मई 2025 को सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर के पद पर नियुक्ति पत्र जारी किया गया। यह अवसर जनपद मुजफ्फरनगर के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है।

 

यह उल्लेखनीय है कि लगभग 36 वर्ष पूर्व, वर्ष 1989 में श्री राजेन्द्र सिंह हंसपाल जी को मुजफ्फरनगर से इस पद पर नियुक्त किया गया था। तत्पश्चात उन्होंने वर्ष 1994 में प्रादेशिक संगठन आयुक्त के पद को भी सुशोभित किया। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज एक बार फिर जनपद मुजफ्फरनगर को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

इस उपलब्धि पर जिला संस्था में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई। जिला संस्था के समस्त अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने नव नियुक्त सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे: डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला (जिला मुख्यआयुक्त) विजय कुमार शर्मा (जिला स्काउट कमिश्नर) राजेश कुमारी (जिला गाइड कमिश्नर) अनिल कौशिक (जिला सचिव) भारत भूषण अरोड़ा एवं प्रभा (जिला संगठन कमिश्नर)सुनील कुमार शर्मा (जिला कोषाध्यक्ष)
जिला संस्था ने इस अवसर को प्रेरणास्पद बताते हुए विश्वास जताया कि यह नियुक्ति आने वाले समय में जिला संगठन को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *