बंद पड़े नाले का एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने लिया त्वरित संज्ञान स्वयं पहुंची मौके पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को चेताया

मुज़फ्फरनगर। आज गांव भैंसी में बंद पड़े नाले में उठी दुर्गन्ध मच्छर आदि से परेशान ग्रामीणों ने आज खतौली उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी से शिकायत की। शिकायत का त्वरित संज्ञान लेने वाली उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी आज मौके पर स्वयं ही पहुंच गई और उन्होंने मौके पर ही सिंचाई विभागों के कर्मचारी को बुलवा लिया। एसडीएम ने बन्द पड़े नाले में पानी चालू करवाने के सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि अगर दो तीन दिन में बंद पड़े नाले में पानी नहीं चला तो आप लोगों के विरूद्व कार्यवाही करवा दूंगी और रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दूंगी।

एसडीएम की त्वरित कार्यवाही की क्षेत्रवासियों ने तारीफ की वही क्षेत्र की जनता ने कहा ऐसी एसडीएम त्वरित कार्यवाही करने वाली पहली बार खतौली में आयी हैं। इस दौरान भा0जा0प0 जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजू अहलावत, गन्ना विकास परिषद चेयरमैन सुनील प्रधान, शिशुपाल, राजपाल, अशोक, राजन, अमित आदि सहित काफी ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे और एसडीएम की कार्यशैली की तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *