आगरा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बुधवार को ताजमहल निहारा। एक घंटे 10 मिनट तक स्मारक में रहे वेंस ताजमहल की सुंदरता पर मुग्ध नजर आए। उन्होंने स्मारक की वास्तुकला, पच्चीकारी में काफी रुचि दिखाई।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा व तीन बच्चों के साथ सुबह 10:20 बजे ताजमहल देखने पहुंचे। शिल्पग्राम से बैटरी कार में बैठकर वह ताजमहल पहुंचे। यहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ताजमहल में उन्हें गाइड नितिन सिंह ने स्मारक के इतिहास की जानकारी दी। गर्मी को देखते हुए रॉयल गेट में ही उन्हें ताजमहल के इतिहास और उससे जुड़ी जानकारी दे गई। डायना बेंच पर परिवार के साथ उन्होंने फोटो सेशन कराया।
मुख्य मकबरे में पच्चीकारी और वास्तुकला को जाना
मुख्य मकबरे में वेंस और उनके परिवार ने पच्चीकारी और वास्तुकला की जानकारी की। वेंस और उनकी पत्नी उषा पहले बच्चों के साथ मुख्य मकबरे में अंदर गए। दोबारा वह बच्चों को बाहर बैठाकर अंदर गए। उषा इतिहास में स्नातक हैं, उन्होंने काफी सवाल पूछे।
यमुना किनारे नहीं जाने दिया गया
वेंस को सुरक्षा कारणों की वजह से यमुना किनारे की तरफ नहीं जाने दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा कारणों की वजह से इससे इनकार कर दिया।
ताजमहल अद्भुत है!
सच्चे प्यार, मानवीय सरलता और भारत की महान संस्कृति के प्रति श्रद्धांजलि का प्रमाण! धन्यवाद!
ट्रम्प की विजिट के बारे में पूछा
वेंस ने गाइड नितिन सिंह से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की विजिट के बारे में जानकारी की। उन्होंने ट्रम्प को कैसा लगा था ताजमहल के बारे में जानकारी की। गाइड ने उन्हें अच्छा लगने की जानकारी दी।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी और बच्चों के साथ बुधवार सुबह 9.40 बजे आगरा वायुसेना स्टेशन पर एयरफोर्स टू विमान से पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट पर मयूर नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
शू-कवर के लिए लगा डिस्पेंसर
ताजमहल में मुख्य मकबरे पर जाने से पूर्व पर्यटकों को जूता-चप्पल के ऊपर शू-कवर डिस्पेंसर पहनना अनिवार्य है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति को भी शू-कवर पहनने के लिए एएसआइ शू-कवर डिस्पेंसर लगवाया।
शिल्पग्राम से ताजमहल तक बैटरी कार से सफर
अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनके परिवार को शिल्पग्राम परिसर से ताजमहल के रॉयल गेट तक बैटरी कार से सफर किया। विंटेज लुक की लाल रंग की फाइव सीटर बैटरी कार समेत अन्य बैटरी कार आरक्षित रहीं। सुबह ताजमहल की सभी टिकट विंडो भी बंद रहीं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के जाने के बाद ही टिकट विंडो और ताजमहल पर्यटकों के लिए खाेला गया।
" "" "" "" "" "