सुलतानपुर। एक नवेली दुल्हन की कारगुजारी से हर कोई हतप्रभ है। 16 अप्रैल को बंधुआकला के युवक से शादी करने वाली युवती तीन दिन बाद अपने प्रेमी के साथ चली गई। घटना धम्मौर थाने की है।
शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के घर में खुशियां थीं। 18 अप्रैल को धूमधाम से रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने भोज किया। 19 अप्रैल को दुल्हन मायके गई। शाम को वह कुछ महिलाओं के साथ खेत की तरफ गई। वापस आते समय महिलाओं ने देखा कि अचानक गायब हो गई।
परिवार ने काफी खोजबीन की। धम्मौर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। देर रात पुलिस ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ अमहट के पास से बरामद कर लिया।
परिवार ने काफी खोजबीन की। धम्मौर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। देर रात पुलिस ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ अमहट के पास से बरामद कर लिया।
मायके वाले शुरू में ससुराल पक्ष को जानकारी देने से बचते रहे। 20 अप्रैल की सुबह जब ससुराल वालों को पता चला, तो वे थाने पहुंचे। दोनों पक्षों के वकीलों की मौजूदगी में आपस में दिए-लिए गए सामान की वापसी पर सहमति बनी। वहीं, दूल्हे ने दुल्हन को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने बताया कि लड़की के गायब होने के बाद गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
"
""
""
""
""
"
थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने बताया कि लड़की के गायब होने के बाद गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।