अनुज त्यागी 8171660000
सहारनपुर:आज राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति ने एक संगठन विस्तार की बैठक कस्बा देवबन्द मे आयोजित की, जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने संघठन का विस्तार करते हुए बास्तम निवासी तुषार त्यागी को संघठन का युवा जिला अध्यक्ष बनाया,अपने सम्बोधन मे मांगेराम त्यागी ने कहा क़ी संघठन का उद्देश्य समाज मे एकता लानी है, सभी भाइयो को संगठित करना है,और समाज मे फैली कुरीति, जैसे नशाखोरी को दूर करना ओर विवाह मे अनावश्यक खर्चो को रोकना है, ब्रह्म भोज को पूर्ण रूप से बंद करना है,तभी हम समाज को इक नई दिशा दे सकते है,सभी भाइयो को अपना एक लक्ष्य लेकर चलना है, 2026 मे हमें अपने समाज के अधिक से अधिक जिला पंचायत सदस्य बनाने है,तभी हम 2027 मे सभी राजनितिक दलों को एक अच्छा सन्देश दे सकते है कि हम संगठित है, ओर हमें अपनी राजनितिक हिस्सेदारी चाहिए, आज की इस बैठक में मांगेराम त्यागी ने सभी राजनितिक पार्टियों को चेतावनी देते हुए कहा देवबंद विधानसभा त्यागी ब्राह्मण समाज बाहुल्य है, हमें अपने समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी चाहिए, हमें निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए मजबूर मत करे, 2027 में अगर कोई भी राजनीतिक दल हमारे समाज के लोगो को अगर टिकट नहीं देता है तो संगठन उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ाएगा,
आज की सभा में शिवकुमार त्यागी बचीटी, सहारनपुर जिला अध्यक्ष अजय त्यागी डिगोली, प्रहलाद त्यागी दिनकरपुर, विनय त्यागी, सत्यवान त्यागी लखनौती, हरिओम त्यागी घलोली, ऋषभ त्यागी कुलसट, विदित त्यागी रई,सोनु त्यागी घिसरपड़ी,राजा त्यागी अपने विचार रखें, आज की बैठक में समाज के कारण मरने लोगों की उपस्थिति रही।।
" "" "" "" "" "