अमरदीप वर्मा

मुज़फ्फरनगर:स्थानीय आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल ए 2 जेड रोड मुजफ्फरनगर में स्थापना दिवस के अवसर पर रंगशाला (ऑडिटोरियम) का शुभारंभ किया गया, संस्था के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय चौधरी इलमचंद आर्य की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संस्कार शाला में देव यज्ञ का आयोजन हुआ जिसके यज्ञमान डॉक्टर सत्यवीर आर्य एवं उर्मिला आर्य रहे


यज्ञ के ब्रह्मा प्रोफेसर सुरेंद्र पाल आर्य रहे, मृदुला आर्य ने सस्वर वैदिक मन्त्रोचार के द्वारा पुनीत यज्ञ कार्य संपन्न कराया।
यज्ञ के उपरांत नवनिर्मित भवन रंगशाला (ऑडिटोरियम) का विधि विधान के साथ प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रोफेसर सुरेंद्र पाल आर्य तथा स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राधा मोहन तिवारी जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया। रंगशाला में ही प्रथम कार्यक्रम के रूप में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया एकेडमी की छात्राओं द्वारा समूह गान एवं वाद्य यंत्र प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ,

इसके पश्चात अतिथियों ने विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक क्षेत्र में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जिसमें विशेष रूप से कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय, दैनिक उपस्थिति, सर्वश्रेष्ठ कलाकार, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ सुद्धारित छात्र, सर्वाधिक सहानुभूतिशील छात्र, विशिष्ट प्रतिभा में जिला एवं राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा समर्पित माता-पिता पुरस्कृत किए गए। इसके साथ-साथ स्पेल बी एवं राष्ट्रीय ओलंपियाड SOF के पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था के चैयरमेन डॉ सत्यवीर आर्य एवं अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


अपने आशीष रूपी उद्बोधन में प्रोफेसर सुरेंद्र पाल आर्य ने सभी उपस्थित अभिभावकों को संस्कार परक शिक्षा की ओर प्रेरित किया तथा आर्य एकेडमी इस ओर विशेष ध्यान दे रहा है इसकी उन्होंने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। अपने उद्बोधन में डॉ राधा मोहन तिवारी ने अपने आशीष वचन में रंगशाला के महत्व एवं देश की संस्कृति को सजाने के लिए जो कार्य राष्ट्रीय स्तर पर स्पीक मैके कर रहा है यह भवन इस संस्कृति का स्वरूप बने ऐसा मेरा आशीर्वाद है। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव एडवोकेट सुघोष आर्य ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *