गुर्जर समाज में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरी ऊर्जा –

मुज़फ्फरनगर;आज ग्राम जडवड कटिया मे चौ. योगेश गुर्जर उर्फ टीटू के आवास पर अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर अपनी टीम जिसमें राष्ट्रीय एवं जनपद कार्यकारिणी के सदस्यगणों के साथ उपस्थित हुए तथा अपने संबोधन में उन्होंने ओजस्वी विचारों के साथ गुर्जर समाज को अपने संस्कारों की रक्षा के साथ साथ अपने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक अधिकारों की रक्षा हेतू सचेत करते हुए नई ऊर्जा से भरा ।

कार्यक्रम मे गुर्जर इतिहास व महापुरुषों पर विस्तृत चर्चा के साथ अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस की महत्ता, सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति के साथ राजनीतिक भागीदारी पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम सभा की अध्यक्षता चौ. राजपाल सिंह चाँदसमंद ने, संचालन चौ. प्रमोद तंवर नगला खेप्पड एवं आयोजन चौ. सनोज बैंसला व चौ. संदीप बैंसला ने किया। चौ. रघुवर प्रधान, चौ. यशपाल सिंह, चौ. सेठपाल, चौ. प्रवीण, चौ. रामफल दरोगाजी, चौ. प्रवीण गुर्जर, चौ. प्रदीप गुर्जर, चौ. जयकरण चौरावाला, चौ. रसेन्दर प्रधान, चौ. पवन, चौ. अर्जन सिंह ढांसरी, चौ. दुष्यंत माण्डला, चौ. प्रमोद माण्डला सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *