मुज़फ्फरनगर:खतौली में राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में गुर्जर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सामाजिक हित में विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान राजनीति, शिक्षा, और खेल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस कार्यक्रम ने गुर्जर समाज के बीच एकजुटता और भाईचारे को और मजबूत किया,और सामुदायिक विकास के लिए नए विचार और योजनाओं पर चर्चा की गई।

