-: होली मिलन कार्यक्रम:-
मुज़फ्फरनगर:आज दिनांक 13 मार्च 2025 को जगदीश पांचाल जी (पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग) के कैंप कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलराज कोरी जी तथा संचालन संदीप शर्मा ने किया। केबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को सदभाव, आपसी भाईचारे एवं प्रेम के साथ मनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के संयोजक जगदीश पांचाल ने इस अवसर पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बलराज कोरी ने समाज के एकीकरण पर बल देते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

संचालनकर्ता संदीप शर्मा ने उपस्थित समस्त लोगों का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अन्य वक्ता नरेश पांचाल , हरेंद्र पाल , मनोज पीआरडी, मोहनलाल कोरी, नंदकिशोर पाल, संजीव विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम में पंडित सतीश शर्मा जी, सतीश विश्वकर्मा, गोपाल पांचाल तथा अन्य सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *