लोक निर्माण विभाग में वेतन न मिलने से कर्मचारियों की होली का रंग पड रहा है फीका
====================================================

मुज़फ्फरनगर:मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता के एक दिन का वेतन जिलाधिकारी महोदय, मुजफ्फरनगर द्वारा रोक लिया गया है। जिस कारण लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकांश कर्मचारियों के वेतन बिल पर यह कहते हुए हस्ताक्षर नही किये जा रहा है कि जब तक मेरा वेतन नही आहरित होता है तब तक किसी का भी वेतन मै आहरित नही करूंगा। जिस कारण से अधिकांश कर्मचारियों के परिवार में वर्ष भर में एक बार आने वाला होली का त्यौहार का रंग एवं मिठास दोनों ही गायब हो गयी हैं। जबकि उ0प्र0 सरकार द्वारा किसी भी बडे त्यौहार से पहले कर्मचारियों के वेतन भुगतान किये जाने के स्पष्ट निर्देश हैं।

