लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद हरेंद्र मलिक की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल 6 मार्च को बागपत के कस्बा बड़ौत पहुंचकर 28 जनवरी को जैन मंदिर में घटित घटना में मृतक श्रद्धलुओं के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त कर उन्हें आर्थिक सहायता हेतु चेक सौंपेगा। बता दें 28 जनवरी को कस्बा बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज मैदान में निर्वाण लड्डू महोत्सव के दौरान मचान गिरने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि 80 से अधिक घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *