इटावा-

उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर की तर्ज़ पर इटावा में बन रहे केदारेश्वर मंदिर में शिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह से श्रद्धांलुओ की लगी है लम्बी क़तार।

दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि इटावा का सबसे बड़ा मंदिर होगा केदारेश्वर महादेव का मंदिर।

दर्शन करने आए कई श्रद्धालुओं ने कहा कि हम तो केदारनाथ नहीं जा पाए लेकिन इटावा के केदारेश्वर मंदिर में दर्शन करके केदारनाथ की अनुभूति हुई।

इटावा स्थित केदारेश्वर मंदिर को भव्यता का स्वरूप प्रदान किया गया।

शाम के समय केदारेश्वर मंदिर में समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव पहुंचे।

वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ केदारेश्वर मंदिर में पूजा हुई प्रारंभ।

केदारेश्वर मंदिर में मुख्य पूजा के दौरान सपा के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल अपनी धर्मपत्नी के साथ मौजूद दिखे।

रिपोर्ट:-सौरभ द्विवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *