अनुज त्यागी
https://youtu.be/rm7uuQ2PsLE
मुजफ्फरनगर। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष शेखर त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया शनिवार दोपहर रुड़की रोड स्थित तिरुपति बैंकट हॉल में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर और सहारनपुर क्षेत्र के त्यागी ब्राह्मण समाज के गांव से गणमान्य लोगों ने बैठक में हिस्सा लिया बैठक का मुख्य उद्देश्य मार्च माह में होने वाला त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के महासम्मेलन को लेकर था, जिसको लेकर बैठक में चर्चा की गई इस दौरान मुख्य रूप से त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, संदीप त्यागी एडवोकेट,विदित त्यागी,हिमांशू सरना,मुकेश कुरड़ी,अभिषेक त्यागी ,सतीश प्रमुख, पंकज त्यागी,सुशील शर्मा, सोनू त्यागी, अंकित शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों की उपस्थिति रही।
शेखर खेमचंद्र त्यागी,जिलाध्यक्ष त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज


दिए गए नाम प्रेस नोट के आधार पर लिखे गए हैं।

