लखनऊ। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद से यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। गुरुवार को यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। कहीं ओले गिरे तो कहीं बिजली की गड़गड़ाहट सुनाई दी।
गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और बदायूं में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
बारिश से सुहावना हो गया मौसम
बारिश से सुहावना हो गया मौसम
लखनऊ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। राजधानी में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज शुष्क रहेगा मौसम
आज शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ में तापमान 15 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
नहीं जारी किया गया कोई भी अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी कि 21 से 26 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान प्रदेश में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। इसके साथ ही बारिश को लेकर भी कोई अलर्ट मौसम विभाग ने जारी नहीं किया है।

सुबह छाएगा कोहरा
IMD के मुताबिक, आज मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं यूपी में कोहरे का कहर अभी देखने को मिलेगा। सुबह और रात के समय कोहरा छाया रह सकता है। कई जिलों में छिछला कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
इसके साथ ही अगले एक हफ्ते के दौरान प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। वहीं अगले दो दिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। बारिश भी हो सकती है। गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और बिजनौर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
यहां परेशान कर सकती है धूप
राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, जौनपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोंडा, बलरामपुर और बरेली में धूप निकनेगी। हालांकि, ठंड का असर कम पता चलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि कहीं-कहीं तेज धूप की किरणें लोगों को परेशान कर सकती हैं।
सबसे ठंडा रहा बहराइच
गुरुवार को बहराइच में सबसे कम 10.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं गोरखपुर में 10.6, शाहजहांपुर में 10.8, नजीबाबाद में 11 और अयोध्या में 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।