गाजियाबाद-कानपुर हाईवे पर मंडी समिति के निकट मंगलवार को तड़के धान से लदी पिकअप में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। कार सवार महाकुंभ में स्नान कर अपने घर गाजियाबाद लौट रहे थे। गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी केसर वर्मा परिवार के साथ महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। वापसी के दौरन मंगलवार को सुबह करीब 5:30 बजे जीटी रोड स्थित मंडी समिति के पास अलीगढ़ की ओर जा रही धान से लदी मैक्स पिकअप में हुंडई एस्टर कार पीछे से टकरा गई।

कार में सवार चालक अमित कुमार निवासी कुरसी मुरादनगर, गाजियाबाद, केसर वर्मा, उनकी बेटी महिमा और आरती घायल हो गईं। कार की रफ्तार तेज होने के कारण मैक्स लोडर रोड पर पलट गया। इससे यातायात अवरुद्ध हो गया। चिकित्सकों ने केसर वर्मा, आरती और महिमा के मामूली चोट होने के कारण डिस्चार्ज कर दिया, वहीं चालक अमित कुमार की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *