हाथरस: चंदपा क्षेत्र से शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार मुरसान क्षेत्र में पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। कार की हालत देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी स्पीड 100 किलेामीटर प्रतिघंटा से अधिक रही होगी।

राया क्षेत्र के गांव चमीला से पवन कुमार के बेटे भीमसेन की बरात हाथरस के गांव कोटा में आई थी। बरात में राया के गांव बड़ौन निवासी चार-पांच युवक भी शामिल होने आए थे। रात्रि करीब एक बजे वह अर्टिगा कार से लौट रहे थे।

मथुरा रोड पर मुरसान कोतवाली क्षेत्र में करबन नदी से थोड़ा पहले कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 21 वर्षीय शिवम पुत्र पुरुषोत्तम उर्फ बबलू और 18 वर्षीय मंजीत पुत्र ओमवीर की मौके पर ही मौत हो गई। मंजीत का भाई प्रिंस और उनका दोस्त रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रिंस को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

रवि का अभी पता नहीं चल सका है। वह घटना के बाद पुलिस को नहीं मिला है। अंदेशा है कि उसे किसी राहगीर दूसरे किसी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

रवि का अभी पता नहीं चल सका है। वह घटना के बाद पुलिस को नहीं मिला है। अंदेशा है कि उसे किसी राहगीर दूसरे किसी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *