गाड़ी के डैश बोर्ड पर पुलिस कैप रखी थी। बातचीत के अंदाज और हाव भाव से शक होने पर उसे थाने ले जाया गया। संदिग्ध आईपीएस की सूचना पर क्षेत्राधिकारी नीतिश गर्ग भी पहुंच गए। पूछताछ में पोल खुल गई।
ललितपुर से आया हेमंत बुंदेला
हेमंत ने बताया कि मुहल्ला किला निवासी जेबा उसकी परिचित है। जेबा का उसके पति सलमान से झगड़ा चल रहा है। जेबा का फोन आने के बाद वह किराए की गाड़ी से आया था। पुलिस ने जेबा को थाने बुलवाया। उसने कहा कि ये उसकी मित्र के पति है और खुद को आईपीएस बताते थे। मैंने मदद मांगी तो वह ललितपुर से आ गए।
एएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि फर्जी आईपीएस अधिकारी हेमंत बुंदेला निवासी झांसी चौकी गेट ललितपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। सीने में दर्द बताने पर आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
फर्जी आईपीएस के चक्कर में पुलिस हो गई गुमराह
फर्जी आईपीएस के चक्कर में जलेसर पुलिस गुमराह हो गई। फर्जी आईपीएस अपनी तथाकथित पत्नी को लेकर आया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पर्दाफाश हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक जलेसर डॉक्टर सुधीर राघव ने बताया फर्जी आईपीएस अधिकारी के साथ जेबा भी थी। कार हेमंत चल रहा था। गिरफ्तारी से पहले दोनों लोग जेबा के पति सलमान के घर पहुंचे। फर्जी आईपीएस अफसर जेबा को छोड़कर चला आया। जब उससे कोतवाली में पूछताछ हुई तो उसने यह भी कबूला कि जेबा उसकी पत्नी है।
इंस्पेक्टर का कहना है कि जेबा और सलमान के बीच फर्जी अधिकारी को लेकर विवाद है। अभी भी उसका एसएन मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है।

