कालपी। एडीएम संयुक्त टीम के द्वारा गुरुवार को अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जोल्हूपुर मोड़ पर अभियान चलाया गया। तहसीलदार के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान हटाने पहुंची पुलिस टीम के सिपाहियों से हाथापाई करते हुए एक सिपाही का अंगूठा चबा लिया। सिपाही की तहरीर पर कोतवाली में तैनात चौकीदार के तीन पुत्रों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर अवैध कब्जा स्वयं हटाने का निर्देश दिया था। जब अतिक्रमण करने वालों ने कोई तवज्जों नहीं दिया तो एडीएम संजय कुमार के निर्देश पर तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ब्रजेंद्र सिंह, लेखपाल राघवेंद्र निरंजन पुलिस जवानों के के साथ बुलडोजर की मदद से करीब 20 दुकानों और अस्थायी मकानों को ध्वस्त कर दिया।
दांतों से चबा लिया पुलिसकर्मी का अंगूठा
जब पुलिस टीम कोतवाली कालपी में तैनात ग्राम बैरई निवासी सरमन के पक्के निर्माण को ढहाने पहुंचे तो उसके पुत्र सुनील, अजय व पप्पू ने इसका विरोध किया। क्योंकि वह लोग दुकान व मकान बनाकर कब्जा कर वहीं रह रहे थे। जब आरक्षी रंजीत ने अजय से कहा कि वह अतिक्रमण हटाने दे नहीं तो कार्रवाई होगी। इस पर अजय व उसके दोनों भाई उससे उलझ गए और अजय ने उसे अंगूठा दांतों से चबा लिया, जिससे आरक्षी लहूलुहान हो गया।
पुलिस की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
इसके बाद आरक्षी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चौकीदार सरमन के पुत्र सुनील, अजय व पप्पू के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तीनों भाइयों के विरुद्ध कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि जोल्हूपुर मोड़ पर अतिक्रमण हटवाने गई पुलिस टीम के साथ अतिक्रमणकारियों ने कहासुनी कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है। साथ ही आरक्षी का अंगूठा भी चबा लिया है। इस पर तीनों भाइयों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
रामलीला मैदान के पास फैला अतिक्रमण हटवाया
हमीरपुर के राठ में रामलीला के पास सड़क किनारे लगने वाली सब्जी मंडी को गुरुवार शाम एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन ने हटवा कर चेतावनी दी है। जबकि कोट बाजार पहुंचकर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। रामलीला मैदान में गांव गांव से आने वाले छोटे दुकानदार सड़क किनारे सब्जी रखकर बैठ जाते हैं। उरई-पनवाड़ी हाईवे होने से दुर्घटना की आशंका रहती है। बीते समय में प्रशासन द्वारा सब्जी दुकानदारों को सड़क किनारे से हटाया था, लेकिन फिर से सब्जी रखकर अतिक्रमण किया गया।
एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजकुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और व्यापारियों को दुकान हटवाई। चेतावनी दी की फिर से अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य मार्ग पर लगे अतिक्रमण का जायजा लेकर प्रशासनिक टीम कोट बाजार पहुंची। जहां पर अतिक्रमण हटाए जाने के आदेश दिए। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक विजय कुमार, जेई प्रेम दत्त त्रिपाठी मौजूद रहे।

