आगरा। मैनपुरी के बदमाश ने सात माह पहले दंपती से लूटपाट की थी। गुरुवार को जैतपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित बरनाहल, मैनपुरी का गौरव यादव है। उसके विरुद्ध आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी और लखनऊ आदि जिलों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। उसे कमतरी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान उसका साथी शरीफ भागने में सफल रहा। नगला इमली, चित्राहाट के सतीश कुमार 14 अगस्त 2024 को पत्नी को दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। पचपेड़ा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपती को रोक लिया था। हथियारों के बल पर महिला के मंगलसूत्र, जंजीर कुंडल आदि आभूषण लूट लिए गए थे। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि आरोपित के पास से लूट का सामान बरामद हुआ है।

