मौके पर दो लोगों की मौत
परास चौराहा पार करते ही तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना जोरदार था कि मिनी ट्रक का केबिन फट गया और अक्षय व सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल अवस्था में अतुल को निकालकर घाटमपुर सीएचसी पहुंचा। इसके साथ ही शवों को निकाला गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि स्वजन को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
माल लादने जालौन जा रहे थे
अक्षय के ताऊ बादाम सिंह ने बताया कि वह मिनी ट्रक में लहसुन लादकर कुशीनगर जिला के तमकुही राज खाली करने गया था। यहां से वह लौट रहा था और फिर उसे जालौन माल लोड करने जाना था। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
एक वर्ष पूर्व हुई शादी, स्वजन बेहाल
अक्षय व सोनू की मौत के बाद से स्वजन बेहाल हैं। अक्षय दो भाईयों में छोटा था। घर पर पिता मनोज कुमार, मां गुड्डी देवी, छोटा भाई विनीत और पत्नी शिवानी हैं। एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। वहीं, सोनू की मौत के बाद पत्नी रूबी देवी व तीन बेटों व एक बेटी का परिवार शेष बचा है। दोनों की मौत के सूचना पर सभी बेहाल हो गए।

