मुजफ्फरनगर। शहर के माया मल्टीप्लेक्स सिनेमा के मालिक डा. प्रणव गर्ग को 23 फरवरी को दिल्ली में आरोग्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। डा. गर्ग की यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव की बात है। शुभचिंतकों और परिचितों ने इस अवार्ड के लिए डा. गर्ग को बधाई दी है।
मास्टर डिप्लोमा इन आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर, मास्टर डिप्लोमा बोन सेंटिंग और हाल में पंचकर्मा का मास्टर डिप्लोमा करने वाले डा. प्रणव गर्ग माया सिनेमा परिसर में माया आयुर्वेदिक एंड वैलनेस के नाम से मरीजों का निःशुल्क इलाज करते है। हाल में ही दिल्ली प्रवास के दौरान दो राष्ट्रीय खिलाड़ियों के घुटने और कमर में हुई दिक्कत को डा. गर्ग ने सफलता पूवर्क दूर किया था। आयुर्वेद क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए डा. प्रणव गर्ग को 2025 के लिए आरोग्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित दिल्ली में किया जाएगा।

