पंकज राय

मूर्ति स्थापना समारोह व भंडारे में उमड़े श्रद्धालु,प्राचीन दुर्गा मंदिर जीर्णोद्धार एवं राम दरबार मूर्ति स्थापना का हुआ आयोजन।

बुलंदशहर स्थानीय क्षेत्र के गवां मुंडा खेड़ा खुर्जा निवासी कांति प्रसाद त्यागी द्वारा प्राचीन दुर्गा मंदिर में सौंदर्यीकरण हुआ तथा श्री राम दरबार मूर्ति स्थापना का आयोजन किया गया जहां कार्यक्रम का शुभारंभ 5 फरवरी को शुरू होकर दिनांक 6 फरवरी को सुबह 9:00 बजे मूर्ति भ्रमण एवं 11:00 बजे मूर्ति स्थापना के उपरांत दोपहर से भंडारे का आयोजन हुआ जहां सर्वप्रथम 6 फरवरी को गांव की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा व मूर्ति भ्रमण करने के बाद कांति प्रसाद त्यागी की पुत्रवधू पूनम त्यागी एवं बेटें आदेश त्यागी द्वारा प्राचीन दुर्गा मंदिर में श्री राम दरबार जिसमें रामचंद्र जी सीता माता व लक्ष्मण जी की मूर्ति का स्थापना किया गया मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम वैदिक मन्त्रों में के उच्चारण के साथ हुआ तत्पश्चात दोपहर बाद ग्रामीण व समेत तथा अन्य क्षेत्रीय व शभचिंतक पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया मंदिर की सुंदरता का हर कोई सराहना करते नजर आए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांति प्रसाद त्यागी आदेश त्यागी, मनोज त्यागी,आदेश त्यागी ,उमेश त्यागी ,सर्वेश त्यागी, विवेक त्यागी परिवार,पंकज राय, कनिका,अनुराग,आदित्य,अनुभव,अदिति,देवांश, सानवी, व्योम त्यागी सहित गांववासी पूजा में संकल्प यात्रा में मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *