फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद-छिबरामऊ मार्ग पर कुम्हौली पुल पर गुरुवार सुबह आठ बजे सिलिंडर से लदे ट्रक और डंपर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों चालकों समेत तीन की मौत हो गई। जब कि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

घायलों में जनपद इटावा के विपिन, मैनपुरी निवासी अक्षय, कन्नौज के छिबरामऊ के अकबरपुर निवासी मानसिंह और एक अज्ञात युवक शामिल है। सिलिंडर से लदा ट्रक मोहम्मदाबाद से छिबरामऊ जा रहा था। जब कि डंपर सामने से आ रहा था। कोहरे की धुंध और तेज रफ्तार घटना का कारण बना।

मृतक गैस सिलिंडर लादकर जा रहे चालक मोहम्मदाबाद के सकवाई गांव निवासी अभिमन्यू और उसके साथी नगला बीच निवासी रामकिशोर के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने उसका शव निकालकर मार्च्युरी भेजे हैं। डंपर का चालक अभी फंसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *