जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली में आधारशिला ग्रामोथान सेवा संस्थान के नेतृत्व में नगर के विभिन्न स्कूलों के साथ “नशा मुक्त” अभियान की रैली खतौली सीएचसी से नगर के मुख्य मार्ग घंटा घर से होते हुए जानसठ चौराहे पर समाप्त हुई।
मोनालिसा जौहरी, sdm खतौली

रैली को खतौली SDM मोनालिसा जौहरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक व खतौली सीएचसी प्रभारी ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान नगर के दर्जनभर स्कूलो ने रैली में भाग लिया. यहां घंटाघर स्थित जीत नर्सिंग होम पर अतिथियों का स्वगात सम्मान किया।

इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक ने कहा की सभी लोगों को नशे के दुष्परिणामों को सभी जानते हैं इसके बावजूद भी कुछ लोग उसे छोड़ नहीं पाते हैं तो हमारा यही सबसे अनुरोध रहेगा कि इसके दुष्परिणामों को समझते हुए सभी लोग धीरे-धीरे जो भी नशे के गिरफ्त में है वे इससे दूर होने का प्रयास करें तो वही एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने भी जागरूक करते हुए कहा की अपने परिवार के लिए भी और एक समाज के लिए भी एक सकारात्मक माहौल निर्माण करने में अपनी भूमिका निभाएं।

