रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से सम्मानित होंगी कई विभूतियां : नीरू सहगल

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। डब्ल्यूबीटीआर नई दिशाएं इंडिया एनजीओ के सौजन्य से 30 जनवरी को दिल्ली के स्पीकर हाल कांस्टीट्यूशन क्लब में रानी लक्ष्मी बाई सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया जाएगा। डब्ल्यूबीटीआर नई दिशाएं इंडिया एनजीओ की फाउंडर अध्यक्ष नीरू सहगल आनंद ने बताया कि यह अब तक का सबसे बड़ा और अनोखा कार्यक्रम होगा, जिसमें देश और विश्व भर से ऐसी महान हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाज और देश के लिए अच्छा काम किया है। इसके अलावा नीरू सहगल ने कहा कि दिव्यांगो को भीख नहीं बल्कि रोजगार देना चाहिए, इसलिए उन्होंने दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी उठाई है। कहा कि वह सौ गरीब लाचार दिव्यांग लोगों व बच्चों का रोजगार खुलवाएंगी, ताकि उन्हें दूसरों पर आश्रित ना होना पड़े। अभी पिछले सप्ताह ही उन्होंने अपनी संस्था के मेम्बर्स की मदद से दिव्यांग आरती, जिनके पति की मृत्यु हो गई थी, उनको साकेत में चाय की दुकान खुलवा कर दी है, जिसमें दिव्यांग आरती को सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन, चीनी, चायपत्ती इत्यादि उपलब्ध कराई गई है। अध्यक्ष नीरू सहगल लगातार समाज और देश के लिए खुद भी अच्छा काम कर रही है और बाकी लोगों को भी प्रेरित कर रही है। जो लोग अच्छा काम कर रहे है, उनको लगातार सम्मानित करके इंसानियत और समाज सेवा का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना रही है। नेशनल अवार्डी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने नीरू सहगल की प्रशंसा की और लोगों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *