अजीत प्रसाद को समाजवादी पार्टी ने बनाया प्रत्याशी
मिल्कीपुर विधानसभा सीट लोकसभा चुनाव में सपा विधायक अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के कारण रिक्त हुई थी। इस सीट पर सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा ने चंद्रभान पासवान को उतारा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव कई बार कह चुके हैं कि मिल्कीपुर देश का सबसे महत्वपूर्ण उपचुनाव होगा।
414 मतदान केंद्रों की हो वेब कास्टिंग
समाजवादी पार्टी ने पिछले दिनों चुनाव आयाेग को पत्र भेजकर मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के दिन सभी 414 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग कराकर उसका लिंक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने की मांग की थी। जिससे राजनीतिक दलों को मतदान केंद्रों पर होने वाली गड़बड़ी का पता लग सके।
अखिलेश बोले- कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभिनेता सैफ अली खान के स्वस्थ होने की कामना की है। इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार से आग्रह है कि कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सपा प्रमुख ने इससे पहले भी मुंबई में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर तत्कालीन प्रदेश सरकार पर निशाना साधा था।
कहीं खड़े होकर गाड़ी का दरवाजा खोलने में लगता है डर
उस दौरान सपा सुप्रीमो ने तंज कसते हुए यह भी कहा था कि जब जेड और वाइ श्रेणी की सुरक्षा पाए हुए लोग भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा के बारे में क्या कहा जा सकता है ? अब तो मुझे कहीं खड़े होकर गाड़ी का दरवाजा खोलने में डर लगने लगा है।

