यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। किसान की बेटी का आरोप है कि पांच साल पहले वह गांव में रहने वाले झोलाछाप रिजवान के क्लीनिक पर दवाई लेने गई थी।
रिजवान ने नशे का इंजेक्शन लगाकर किया बेहोश
आरोप है कि रिजवान ने उसे नशे का इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। बाद में उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। उन्हें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने का वादा कर दुष्कर्म करता रहा। परंतु बाद में मुकर गया। वहीं युवती के स्वजन ने उसकी शादी संभल जनपद में कर दी।
ससुराल में कॉल करना कर दिया शुरू
आरोप है कि रिजवान ने शादी के बाद भी उसकी ससुराल में कॉल करना शुरू कर दिया। पति को जानकारी हुई तो उसने तलाक दे दिया। बाद में स्वजन ने उसकी शादी मुरादाबाद जनपद के गांव में कर दी। परंतु रिजवान की हरकत बंद नहीं हुई। उसने दूसरी ससुराल में भी कॉल करना शुरू कर दिया।
पति को दी प्रेम संबंध की जानकारी
पति को भी प्रेम संबंध के बारे में बता दिया। जिसके चलते उसकी दूसरी शादी भी टूट गई तथा पति ने तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। लिहाजा पीड़िता मायके आ गई। इसके बाद भी रिजवान उसे परेशान करता रहा। फोटो व वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। अधिक परेशान होकर उसने डिडौली कोतवाली में तहरीर दी थी।
प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में रिजवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ा, प्राथमिकी
दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप है। जबकि पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड लिया। पीड़िता की तहरी पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गजरौला थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवती की शादी जनपद बिजनौर के थाना नजीबाबाद के एक मुहल्ला निवासी युवक से 10 नवंबर 2020 को हुई थी। मायके वालों ने शादी में काफी दान-दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराल में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उस पर मायके से दो लाख रुपये व कार लाने का दबाव बनाते थे। विरोध पर मारपीट की जाती थी। आरोप है कि जेठ ने छेड़छाड़ की। बाद में 1 नवंबर 2024 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था।

