सबसे ठंडा रहा मुजफ्फरनगर
आगरा में दिन का तापमान सबसे अधिक गिरा, जहां अधिकतम तापमान 8.9 डिग्री की गिरावट के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर में सबसे ठंडा दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान मात्र 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज और कल छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर और एक जनवरी को प्रदेश में घने कोहरे के साथ शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, दो जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम साफ होने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
सबसे अधिक ठंडे जिले जिले
जिले | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
बुलंदशहर | 6.0 | 18 |
अयोध्या | 9.0 | 19 |
फतेहगढ़ | 9.2 | 18.8 |
नजीबाबाद | 9.5 | 15.2 |
इटावा | 9.6 | 13.8 |
मेरठ | 10.3 | 15.2 |
आगरा | 10.3 | 14.2 |
झांसी | 10.7 | 15.7 |
अलीगढ़ | 10.8 | 13.8 |
मुजफ्फरनगर | 11.2 | 13.4 |
लखनऊ | 13.3 | 15.2 |
गर्म कपड़े पहनने में न करें लापरवाही
मौसम परिवर्तन होने से एकाएक ठंड बढ़ गई है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है। बदलते मौसम में बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
संयुक्त जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. सौरभ सिंह का कहना है कि ठंड में बच्चों व बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गर्म कपड़े पहनाने में कोई लापरवाही न करें। सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह के बिना किसी दवा का सेवन न करें।