गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार सुबह सहजनवां रेलवे स्टेशन के पास मंडी में छापा मारा। यहां अरहर की दाल में खेसारी की दाल मिलाकर बेचने की पुष्टि हुई। साथ ही पुराने आलू का छिलका केमिकल मिलाकर उतारने का मामला सामने आया। केमिकल से छिलका उतारने से यह आलू नया जैसा दिख रहा है।
सहायक खाद्य आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि आलू के नमूने लेकर बाकी को नष्ट करा दिया गया है। दाल का भी नमूना लिया गया है। इसमें खेसारी की दाल
इससे पहले कौड़ीराम में जहरीले रसायन से केला पकाने की पुष्टि के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विक्रेता पर वाद भी दर्ज कराया है।

ट्रक में लदे गन्ने में फंसा तार, विद्युत पोल टूटा

वहीं बस्ती जिले के रुधौली में एक मामला सामने आया है। यहां बजाज सुगर मिल अठदमा के गन्ना क्रय केंद्र परसालाल शाही से मिल जा रहे ट्रक में लदे गन्ने से पड़िया के निकट नहर की पुलिया के पास विद्युत पोल में लगा तार फंस गया। तार खिंचने से विद्युत पोल टूट कर गिर गया। इससे पड़िया गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमत रहा कि उस समय विद्युत आपूर्ति नहीं थी, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
तार सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए पड़िया-हनुमानगंज मार्ग पर आगमन भी बाधित रहा। लोग तार में विद्युत आपूर्ति के भय से दो व चार पहिया वाहन लेकर नहीं जा रहे थे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी विद्युत उपकेंद्र गाऊखोर को दी। विभागीय कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति बाधित कर टूटे हुए पोल व तार की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी।

खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से अधिवक्ता की मृत्यु

रुद्रपुर क्षेत्र के कुर्ना नाले के समीप खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से मंगलवार की सुबह एक अधिवक्ता की मृत्यु हो गई। आसपास के लोग महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम सरौरा के रहने वाले 55 वर्षीय बृजेश पांडेय पुत्र बद्रीनाथ पांडेय दीवानी कचहरी में अधिवक्ता थे। मंगलवार की सुबह कुर्ना नाले के समीप गेहूं के खेत की बोआई करने के लिए खेत में ट्रैक्टर चला रहे थे। नाले के समीप ट्रैक्टर का पहिया कीचड़ होने के कारण नहीं निकल पा रहा था।
इसी दरम्यान ट्रैक्टर अचानक पलट जाने से उसके नीचे आ गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जबतक उन्हें निकालते उनकी मृत्यु हो चुकी थी। स्वजन आनन-फानन महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में ले गए। इस दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *