यह खबर खास तौर पर उनके लिए है जो बिना गूगल मैप के कोई भी अपनी यात्रा पूरी नहीं कर रहे हैं अभी कुछ सालों पहले लोग एक दूसरे से पूछ कर सफर कर लिया करते थे लेकिन और सिर्फ डिजिटल के ही सहारे चल रहे हैं और यह कितना खतरनाक हो सकता है खबर को पूरी तरह पढ़ें
बरेली से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां फरीदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दोस्त कार में सवार होकर वैवाहिक कार्यक्रम के लिए निकले थे और और उन्होंने वापसी के समय अपनी गाड़ी में गूगल मैप लगाया था जिसके सहारे वह दातागंज की ओर जा रहे थे लेकिन गूगल के द्वारा उन्हें अधूरे पड़े पुल से गुजरने का रास्ता दिखाया गया जिसे वह फॉलो करते हुए रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पड़े पुल से तीनो दोस्त की कार नीचे जा गिरी और तीनों की मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों सबों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाए और मामले की जांच पड़ताल शुरू करती है, पुलिस के मुताबिक गलत मार्गदर्शन के कारण यह हादसा हुआ है, हादसे में मैनपुरी के कौशल कुमार फर्रुखाबाद के विवेक कुमार और अमित की मौत हो गई।

