नई दिल्ली। नवरात्रि के नौ दिन बाद पूरे देशभर में दशहरा की धूम देखने को मिल रही है। जगह-जगह पर रामलीला का आयोजन किया गया है, जहां कोई भगवान राम, तो कोई रावण का किरदार अदा कर रहा है। हिन्दू परंपरा के मुताबिक, दशहरा को उस दिन के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है, जब श्रीराम ने लंकापति रावण पर विजय प्राप्त की थी।
अब तक कई मेकर्स ‘रामायण’ में बुराई पर अच्छाई की जीत का वर्णन कर चुके हैं। अलग-अलग अभिनेताओं ने सीरियल और फिल्मों में भगवान राम और लंकापति रावण का किरदार अदा किया है।

