समाजवादी पार्टी ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती
मुजफ्फरनगर
सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया महान स्वतंत्रता सेनानी व समाजवादी विचारधारा के नायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उनको पुष्प अर्पित करते हुए हर्ष के साथ मनाई गई।
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने उनके संघर्ष व विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा देश की आजादी की बड़ी लड़ाई भी अंग्रेजो के खिलाफ लड़कर देश को आजादी दिलाई गई वंही आजादी के बाद अहंकारी व जनता के हितों की अनदेखी करने वाली सरकार के विरुद्ध भी देश की जनता की आवाज़ को लोकनायक बनकर उठाया गया। उन्होंने उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया।
जयंती कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जिला सचिव रमेश चंद शर्मा, अनेश निर्वाल, इकबाल कुरैशी, पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी समाजवादी युवजन सभा जिला महासचिव आशीष त्यागी समाजवादी मजदूर सभा प्रदेश सचिव हनीफ इदरीसी समाजवादी मजदूर सभा जिला अध्यक्ष नासिर राणा समाजवादी मजदूर सभा जिला महासचिव रामपाल सिंह पाल सपा महानगर उपाध्यक्ष सलमान त्यागी,समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया इंचार्ज नवेद रँगरेज सपा नेता बृजेश कुमार मीर हसन अनुराग पाल गुलफाम चौधरी कई सरफराज प्रवीण पाल वसीम चौधरी सरताज चौधरी जाने आलम,आरव पाल सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

