नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में संजय लीला भंसाली का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। उनकी फिल्मों के सेट से लेकर ऐतिहासिक कहानियों को बड़े पर्दे पर जिस तरह से निर्देशक उतारते हैं, उसकी तारीफ करते हुए दर्शक नहीं थकते हैं।
भंसाली को कई सितारों का करियर संवारने का क्रेडिट जाता है, जिनमें से एक दीपिका पादुकोण हैं। ‘सिंघम अगेन’ एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत भले ही फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी, लेकिन उन्हें हमेशा संजय लीला भंसाली की एक्ट्रेस कहा जाता है।

